Home राज्य महिलाओं के खातों में पहुंचे 7500 रुपये, गांवों में खुशी की लहर...

महिलाओं के खातों में पहुंचे 7500 रुपये, गांवों में खुशी की लहर दौड़ी

73
0

हनवारा गोड्डा
झारखंड सरकार द्वारा लंबे इंतजार के बाद जिले में CM maiya samman yojana की लंबित राशि लाभुकों के खातों में भेजे जाने के बाद महगामा प्रखंड के विभिन्न सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) केंद्रों पर शनिवार से महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी।

कई महिलाओं के खाते में एक साथ सात हजार पांच सौ की राशि आने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। सुबह से ही महगामा, हनवारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सीएसपी केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाएं राशि की निकासी के लिए पहुंचीं। कई स्थानों पर कतारें लगी रहीं।

लंबे समय से इंतजार
लाभुकों ने बताया कि काफी समय से योजना की राशि का इंतजार था। एक साथ तीन किस्तों की राशि मिलने से घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, दवा और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में राहत मिलेगी।

सीएसपी संचालकों ने बताया कि राशि जारी होने के बाद निकासी करने वालों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई है।

भीड़ को देखते हुए लाभुकों से धैर्य बनाए रखने और अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की जा रही है। कहीं-कहीं नेटवर्क की धीमी गति के कारण निकासी में थोड़ी परेशानी भी हुई, लेकिन अधिकांश लाभुकों को सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया।

बाजार में बढ़ेगी रौनक
ग्रामीण महिलाओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

योजना की राशि मिलने से गांवों के बाजारों में भी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि वे राशि निकालते समय बैंक पासबुक, आधार और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या दलालों के झांसे में न आएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here