Home राज्य अन्वेषण ब्यूरो ने रोहतास में रिश्वत लेते हुए BEO और लेखा सहायक...

अन्वेषण ब्यूरो ने रोहतास में रिश्वत लेते हुए BEO और लेखा सहायक को रंगे हाथ पकड़ा

58
0

रोहतास

बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रोहतास के बिक्रमगंज से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीरकांत शर्मा तथा उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा। वहीं निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीरकांत शर्मा तथा उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार आदर्श मध्य विद्यालय, गोटपा के शिक्षक विद्या भूषण से घूस लेते हुए धराए गए। पीड़ित शिक्षक विद्याभूषण ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान एरिअर की राशि भुगतान करने एवं सर्विस बुक संधारण करने हेतु 20 हजार रूपए घूस की डिमांड की गई। लेकिन उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 7600 रुपए तथा लेखा सहायक को 7000 रुपए दिए और इसी दौरान निगरानी की टीम ने दोनों को घूस लेते हुए पकड़ लिया। वहीं अब दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here