अध्यात्म – Kakkajee.com

दैनिक राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ, जानें आपकी किस्मत के सितारे
मेष

आज के दिन अपनी लव लाइफ से जुड़ी पिछली दिक्कतों को सॉल्व करें। काम पर अपनी पेशेवर लगन साबित करने के लिए नए काम हाथ में लें। धन और स्वास्थ्य, दोनों ही अच्छी सिचूऐशन में रहेंगे। आज के दिन आप करियर के मामले में नए काम हाथ में ले सकते हैं।

वृषभ

बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के बारे में भी सोच सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

मिथुन

अपनी प्रोफेशनल लाइफ को प्रोडक्टिव बनाए रखने का ध्यान रखें। आज अपने खर्चों पर नजर रखें। अपने रिलेशन को स्ट्रॉंग बनाए रखें और अपने पार्टनर को ज्यादा समय दें। ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जाएगी।

कर्क

पैसों का निवेश समझदारी से करें। सेहत के लिहाज से आप पूरी तरह ठीक हैं और आपको कोई बड़ी बीमारी नहीं परेशान कर सकेगी। आपका प्रेम-संबंध मजबूत रहेगा, और आपको और भी सुखद पल देखने को मिलेंगे।

सिंह

आज के दिन पैसों का लेन-देन समझदारी से करें। आपकी हेल्थ का मामला ठीक रहेगा। अपनी लव लाइफ से जुड़ी पिछली दिक्कतों को सॉल्व करने के लिए कदम उठाएं। आज के दिन चुनौतियों के बावजूद, आपको ऑफिस में अच्छी परफॉर्मेंस देनी होगी।

कन्या

अपने पार्टनर की फीलिंग्स को ठेस न पहुंचाएं। आज के दिन निवेश के मामले में सुरक्षित विकल्पों पर विचार करें। काम के प्रति आपकी लगन पॉजिटिव परिणाम लाएगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

तुला

आज पैसे निवेश करने के लिए सुरक्षित विकल्पों पर विचार करें। अपनी लव लाइफ में सुखद पलों की तलाश करें। करियर में ऐसी चुनौतियों को प्राथमिकता दें, जिनसे आपके करियर में तरक्की हो सके।

वृश्चिक

गहरा प्यार और पेशेवर सफलता आज के दिन की मुख्य बातें हैं। आर्थिक समृद्धि आपको निवेश से जुड़े अहम डिसीजन लेने का मौका देगी। आपकी सेहत भी नॉर्मल रहेगी।

धनु

आज के दिन रिलेशनशिप से जुड़ी कई दिक्कतें होने के बावजूद, आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। आप अपने काम में बेहतरीन प्रदर्शन देने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

मकर

रोमांस से जुड़ी सभी दिक्कतें आज के दिन सॉल्व की जा सकती हैं। काम की जगह पर आने वाली चुनौतियों पर ध्यान दें, जिनमें काम की स्पीड या प्रोडक्टिविटी से जुड़ी दिक्कतें भी शामिल हैं। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी प्रॉब्लम सामने नहीं आएगी।

कुंभ

आज के दिन आपके रिलेशन में कोई दरार नहीं आएगी। आप ऑफिस में भी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे पाएंगे। फाइनेंशियल रूप से आप मजबूत सिचूऐशन में रहने वाले हैं। आज के दिन आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।

मीन

अपनी लव लाइफ में ज्यादा से ज्यादा सुखद पलों की तलाश करें। आपको प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। आज के दिन फाइनेंशियल रूप से, आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए अच्छी स्थिति हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

योगिनी एकादशी 2026 कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. सनातन धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है, क्योंकि मान्यता है कि इस व्रत को रखने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. साल 2026 में योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई, शुक्रवार को रखा जाएगा. आइए जानते हैं इस व्रत का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा की सही विधि.

तिथि और शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि का आरंभ: 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को सुबह 08 बजकर 16 मिनट से.

एकादशी तिथि का समापन: 11 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 05 बजकर 22 मिनट तक

पारण की टाइमिंग- 11 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 56 मिनट तक होगा.

व्रत की तारीख को लेकर न हों भ्रमित

चूंकि 11 जुलाई को सूर्योदय के तुरंत बाद तिथि समाप्त हो रही है, इसलिए शास्त्रों के नियमों के अनुसार गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग 10 जुलाई, शुक्रवार को ही उपवास रखेंगे. वहीं, वैष्णव संप्रदाय से जुड़े श्रद्धालु 11 जुलाई को व्रत का पालन कर सकते हैं.

क्यों खास है योगिनी एकादशी?

पद्म पुराण के नुसार, योगिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है. यह व्रत जाने-अनजाने में हुए पापों के प्रभाव को नष्ट करता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुबेर देव के सेवक हेममाली को शिव जी के शाप से कुष्ठ रोग हो गया था. तब मार्कण्डेय ऋषि के कहने पर उसने योगिनी एकादशी का व्रत किया, जिसके प्रभाव से वह पूरी तरह रोगमुक्त और रूपवान हो गया. इसलिए शारीरिक कष्टों और बीमारियों से मुक्ति के लिए यह व्रत अचूक माना जाता है.

योगिनी एकादशी पूजन विधि

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा का विधान है. 10 जुलाई की सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और पीले रंग के वस्त्र धारण करें. इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं. उन्हें पीले फूल, फल, अक्षत (बिना टूटे चावल), चंदन और भोग अर्पित करें. भगवान विष्णु के भोग में तुलसी का पत्ता अवश्य रखें, क्योंकि इसके बिना वे भोग स्वीकार नहीं करते. पूजा के दौरान योगिनी एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें. अंत में 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करते हुए विष्णु जी की आरती करें.

मुख्य द्वार पर तुलसी रखने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकता है वास्तु दोष
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी का रूप माना गया है. अमूमन हर हिंदू घर के आंगन में तुलसी का पौधा दिख ही जाता है.  लेकिन आजकल फ्लैट कल्चर और जगह की कमी के चलते लोग इसे घर के मुख्य द्वार (Main Gate) पर लगाने लगे हैं.  अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो जरा संभल जाइए!

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाना आपकी सोई हुई किस्मत को चमका भी सकता है और एक छोटी सी लापरवाही आपको पाई-पाई के लिए मोहताज भी कर सकती है. आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर तुलसी रखने का सही नियम और इससे जुड़े भयंकर वास्तु दोष क्या हैं.

क्या मुख्य द्वार पर तुलसी लगाना सही है?

वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है, क्योंकि यह मुख्य दरवाजे से आने वाली किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी को सोख लेता है और घर में सिर्फ पॉजिटिविटी को एंट्री देता है.  लेकिन ऐसा करने के कुछ कड़े नियम हैं:

दिशा का रखें खास ख्याल: मुख्य द्वार पर तुलसी तभी रखें जब आपका दरवाजा उत्तर (North) या पूर्व (East) दिशा में खुलता हो.  दक्षिण (South) दिशा की तरफ मुंह वाले दरवाजे पर भूलकर भी तुलसी न रखें, यह भारी कंगाली का कारण बन सकता है.

साफ-सफाई है सबसे जरूरी: अगर मुख्य द्वार पर तुलसी है, तो वहां जूते-चप्पल का ढेर, डस्टबिन या झाड़ू भूलकर भी न रखें. माता लक्ष्मी के इस रूप के पास गंदगी होने से घर में क्लेश और आर्थिक तंगी पैर पसारने लगती है.

सूखा पौधा तुरंत हटाएँ: अगर किसी वजह से मुख्य द्वार पर रखी तुलसी सूख जाती है, तो उसे तुरंत नदी में प्रवाहित करके नया पौधा लगाएं.  सूखा पौधा सीधे तौर पर कंगाली को न्योता देता है.

शाम को दीया जलाना न भूलें: यदि पौधा मुख्य द्वार पर है, तो रोज शाम को वहां एक घी का दीपक जरूर जलाएं. इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं.

16 जुलाई से सूर्य-गुरु युति, इन तीन राशियों की बदलेगी किस्मत
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-गुरु को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस समय गुरु चंद्रमा की कर्क राशि में विराजमान हैं। 16 जुलाई 2026 को सूर्य मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कर्क राशि में सूर्य-गुरु की युति बनेगी। सूर्य-गुरु की युति से 'गुरु आदित्य राजयोग' का निर्माण होता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह युति धन, सम्मान, नेतृत्व क्षमता और सफलता प्रदान करती है। कर्क राशि में सूर्य-गुरु के करीब आने से मेष से लेकर मीन राशि प्रभावित होगी। लेकिन दो बड़े और शुभ ग्रहों की युति का वृषभ, कन्या और मकर राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं पंडित उपाध्याय से सूर्य-गुरु की युति से लकी राशियों को किस तरह के परिणाम मिलेंगे।

सूर्य-गुरु की कर्क राशि में युति: इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, मिलेंगे शुभ फल

1. वृषभ राशि-

वृषभ राशि के लिए सूर्य-गुरु की युति सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। इस समय आपको धन, करियर और व्यवसाय में अच्छे बदलाव होते नजर आएंगे। किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। विस्तार के योग बन रहे हैं। किसी नए सौदे या डील पर साइन कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। धन की स्थिति में सुधार होता नजर आएगा

2. कन्या राशि-

कन्या राशि के लिए सूर्य-गुरु युति शुभ प्रभावों वाली सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। आप कार्यों में सफलता पाएंगे। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

3. मकर राशि-

मकर राशि की धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी, जिससे कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी और उच्चाधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। बुद्धि के बल पर कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। प्रेम-संबंधों में स्थिरता और मजबूती आएगी।

सूर्य-गुरु की युति के उपाय:

वैदिक ज्योतिष में सूर्य और गुरु को अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। शुभ फलों में वृद्धि के लिए और कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए जातक को प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। गुरु कृपा पाने के लिए 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप लाभकारी माना जाता है।

तिजोरी के ऊपर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना घर की बरकत हो सकती है कम
वास्तु शास्त्र में घर की अलमारी या तिजोरी को सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है, क्योंकि यहीं पर धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का वास होता है.  तिजोरी की दिशा से लेकर उसके आस-पास रखी हर चीज हमारे आर्थिक जीवन को सीधे प्रभावित करती है. वास्तु विज्ञान के अनुसार, कई बार लोग अनजाने में तिजोरी या लॉकर के ऊपर कुछ ऐसी भारी-भरकम चीजें रख देते हैं, जिससे वहां की सकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह दब जाती है. इसका नतीजा यह होता है कि घर में पैसा टिकना बंद हो जाता है और व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता है.

यदि आप भी चाहते हैं कि आपके घर में बरकत बनी रहे, तो तिजोरी के ऊपर से इन चीजों को तुरंत हटा दें:

1. लोहे के भारी औजार या कबाड़

अक्सर लोग अलमारी या तिजोरी के ऊपर खाली जगह देखकर वहां घर का पुराना कबाड़, लोहे के औजार, या फालतू सामान रख देते हैं.  वास्तु के अनुसार, तिजोरी के ऊपर भारी कबाड़ रखना सबसे बड़ा दोष है. यह धन के प्रवाह (Money Flow) को रोकता है और घर में कंगाली को न्योता देता है.

2. भारी सूटकेस या बक्से

यात्रा के काम आने वाले भारी सूटकेस या बक्से अक्सर अलमारी के ऊपर रख दिए जाते हैं.  अगर आपकी तिजोरी भी उसी अलमारी के भीतर है, तो उसके ठीक ऊपर इतना वजन डालना वास्तु के लिहाज से बेहद अशुभ है.  ऐसा करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की के अवसर दब जाते हैं.

3. दवाइयां और मेडिकल पर्चे

कुछ लोग सहूलियत के लिए अलमारी या तिजोरी के ऊपर अपनी रोज की दवाइयां रख देते हैं.  वास्तु शास्त्र कहता है कि धन रखने के स्थान पर या उसके ठीक ऊपर दवाइयां रखने से घर का पैसा बीमारियों और कोर्ट-कचहरी के मामलों में पानी की तरह बहने लगता है.

4. जूते-चप्पल या गंदे कपड़े

तिजोरी को साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इसके ऊपर या इसके आस-पास गंदे कपड़े, पुराने जूते-चप्पल रखना सीधे तौर पर मां लक्ष्मी का अनादर है.  इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) बढ़ती है और बना बनाया काम भी बिगड़ने लगता है.

5. बंद घड़ियां या इलेक्ट्रॉनिक सामान

खराब पड़े चार्जर, पुरानी बंद घड़ियां या कोई भी ठप पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान तिजोरी के ऊपर रखने से राहु दोष पैदा होता है. यह स्थिति अचानक होने वाले आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव की वजह बनती है.

तिजोरी को कैसे रखें कि बढ़े धन?

वास्तु के अनुसार, तिजोरी या अलमारी का ऊपरी हिस्सा हमेशा साफ-सुथरा और खाली होना चाहिए.  तिजोरी के ऊपर कोई भी भारी वजन न रखें, ताकि वहां सकारात्मक ऊर्जा खुलकर घूम सके. इसके अलावा, तिजोरी के अंदर एक छोटा सा दर्पण (Mirror) इस तरह लगाएं कि तिजोरी खुलते ही धन का प्रतिबिंब उसमें दिखे. इससे धन दोगुना तेजी से बढ़ता है.

बिल्ली रास्ता काटे तो क्यों रुकते हैं लोग? जानें शकुन शास्त्र की मान्यताएं
बचपन से हम अपने बड़े-बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं कि बिल्ली अगर रास्ता काट जाए तो 10 मिनट के लिए रुक जाना चाहिए. शकुन शास्त्र में भी बिल्ली का रास्ता काटना एक बहुत ही पुराना और प्रचलित शकुन-अपशकुन माना जाता है. लेकिन इसके पीछे सिर्फ अंधविश्वास नहीं, बल्कि पुराने समय की कुछ व्यवहारिक वजहें भी थीं.

शकुन शास्त्र के अनुसार मान्यताएं

शकुन शास्त्र में बिल्ली यानी विशेषकर काली बिल्ली का रास्ता काटना सामान्यतः अशुभ या किसी आने वाले संकट का संकेत माना जाता है.

राहु ग्रह से संबंध

ज्योतिष और शकुन शास्त्र में बिल्ली को राहु ग्रह की सवारी या उससे संबंधित जीव माना गया है. राहु को दुर्घटनाओं, रुकावटों और नकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है. इसलिए माना जाता है कि अगर बिल्ली रास्ता काटती है, तो राहु का नकारात्मक प्रभाव आपके काम में बाधा डाल सकता है.

बाईं से दाईं ओर जाना

कुछ मान्यताओं के अनुसार, अगर बिल्ली बाईं ओर से दाईं ओर रास्ता काटती है, तो उसे अधिक अशुभ माना जाता है.

अधूरे काम की चेतावनी

ऐसा माना जाता है कि यदि आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं और बिल्ली रास्ता काट दे, तो उस कार्य में असफलता या देरी हो सकती है.

बिल्ली का रोना या लड़ना

केवल रास्ता काटना ही नहीं, बल्कि यदि घर या उसके आसपास बिल्लियां आपस में लड़ रही हों या उनके रोने की आवाज आए, तो उसे भी शकुन शास्त्र में गृह-क्लेश (घर में झगड़े) या धन-हानि का संकेत माना जाता है.

छींकना

यदि बिल्ली आपके सामने आकर छींक दे, तो इसे शकुन शास्त्र में एक बड़ा अपशकुन माना जाता है, और ऐसी स्थिति में थोड़ी देर रुक कर यात्रा शुरू करने की सलाह दी जाती है.

यदि बिल्ली रास्ता काट दे, तो क्या करें?

अगर आप इन मान्यताओं को मानते हैं या मन में कोई शंका आती है, तो लोक परंपराओं में इसके कुछ सरल उपाय बताए गए हैं.

थोड़ी देर रुक जाएं: रास्ता काटने पर एक-दो मिनट के लिए वहीं रुक जाएं. शकुन शास्त्र के अनुसार, आपके बाद अगर कोई दूसरा व्यक्ति या वाहन वहां से गुजर जाता है, तो उसका दोष समाप्त हो जाता है.

जल का छिड़काव: यदि पास में पानी हो, तो थोड़ा सा जल जमीन पर छिड़क दें या पानी पीकर आगे बढ़ें.

भगवान का स्मरण: अपने ईष्ट देव का नाम लें या हनुमान चालीसा की एक पंक्ति पढ़ लें. इससे मन का डर और नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं.

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें लव लाइफ, नौकरी और आर्थिक स्थिति
मेष

आज मेष राशि वालों के लिए एक शांत और प्रोडक्टिव वातावरण रहेगा। जैसे-जैसे आप अपनी लाइफस्टाइल में स्टेबल होंगे, आपको छोटी-छोटी सफलता मिलती जाएगी। आपके आस-पास के लोग सहयोगी रहेंगे और आपके प्रयासों की तारीफ की जाएगी।

वृषभ

आज के दिन शांत रहें, जो सबसे सबसे मायने रखता है, उस पर ध्यान केंद्रित करें। ध्यान भटकाने से बचें। आपका देखभाल करने वाला स्वभाव काम आएगा। धैर्य रखने से आप कार्यों, रिश्तों और सेहत को आसानी से संभाल पाएंगे।

मिथुन

आज के दिन ऊर्जा और सोच-समझकर लिए गए निर्णयों के साथ दिन सुचारू रूप से बीतेगा। पॉजिटिव दृष्टिकोण और व्यवस्थित मन तनाव को दूर रखेगा। आज आपकी क्षमताएं बेहतरीन साबित हो सकती हैं, जो आपको समस्याओं का समाधान करने में मदद करती हैं।

कर्क

आज बारीकियों पर आपका ध्यान समस्या-समाधान कौशल को निखारता है। आप उन पैटर्न पर ध्यान देते हैं, जो दूसरे लोग अनदेखा कर देते हैं। स्थिर और आत्मविश्वास से भरी प्रगति के लिए धैर्य रखें।

सिंह

आज के दिन उन टास्क पर ध्यान केंद्रित करें, जिनमें पॉजिटिव सोच की आवश्यकता होती है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, क्योंकि सावधानी के साथ विचार करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

कन्या

आज आपको अपनी भावनाओं पर भरोसा करने की जरूरत है। आप शांत पलों में शांति पा सकते हैं। आपके आस-पास के लोग आपकी सलाह ले सकते हैं, और आप दयालुता के साथ उन्हें ज्ञान प्रदान करेंगे।

तुला

तुला राशि के लोग गहरी रचनात्मकता और कोमल भावनाओं का अनुभव करेंगे। अपनी एनर्जी स्टेबल रखने के लिए कला और आराम का संतुलन बनाए रखें। देखभाल करने वाले दोस्तों के माध्यम से सरप्राइज मिल सकते हैं।

वृश्चिक

आज रिश्तों से जुड़ी समस्याओं का सही ढंग से समाधान करें। नौकरी में उत्पादकता संबंधी समस्याओं पर काबू पाएं। छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छे मूड और रोमांच की भावना लेकर आएगा। आप क्रिएटिव सोच या दिलचस्प बातचीत की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपकी जिज्ञासा आपको नई चीजें आजमाने के लिए मोटिवेट कर सकती है।

मकर

आज बारीकियों पर ध्यान दें। दोस्तों या सहकर्मियों का सपोर्ट आपको कॉन्फिडेंट महसूस कराता है। पूरे दिन पॉजिटिव रहें।

कुंभ

आज के दिन ध्यान भटकाने वाली चीजों को कम करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से परिणाम बेहतर मिल सकते हैं। योजना के प्रति एक संतुलित दृष्टिकोण क्लियर करेगा कि आप पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों प्रोजेक्ट्स में प्रगति कर सकें।

मीन

लव लाइफ में समस्याओं को सुलझाएं और अपने साथी के साथ एक्स्ट्रा टाइम स्पेंड करें। बेहतर करियर ग्रोथ के लिए प्रोफेशनल मौकों का उपयोग करें। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।

वास्तु मान्यताओं के अनुसार दवाइयां गलत जगह रखने से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, जानें सही स्थान।
आज के दौर में लगभग हर घर की यही कहानी है—कमाई चाहे जितनी भी हो, उसका एक बड़ा हिस्सा डॉक्टर की फीस और दवाइयों के बिल में चला जाता है.  कई बार लाख कोशिशों और अच्छे इलाज के बाद भी घर से बीमारियां जाने का नाम नहीं लेतीं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो मुमकिन है कि इसका कारण आपके घर में गलत जगह पर रखा दवाइयों का डिब्बा हो.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर वस्तु की अपनी एक ऊर्जा होती है. अगर हम दवाओं को गलत दिशा या जगह पर रख देते हैं, तो वे बीमारी को ठीक करने के बजाय उसे और बढ़ाने लगती हैं. आइए जानते हैं कि घर की वो कौन सी जगह है जहां भूलकर भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए.

भूलकर भी रसोई (किचन) में ना रखें दवाइयां

हम में से ज्यादातर लोग अपनी सहूलियत के लिए दवाइयों का डिब्बा रसोई घर में रख देते हैं. कई घरों में तो लोग इसे सीधे गैस चूल्हे के पास वाले शेल्फ में रख देते हैं ताकि सुबह-शाम खाना खाते ही दवा खाना याद रहे. वास्तु के अनुसार, यह सबसे घातक भूल है.

अग्नि का प्रभाव: रसोई घर को मां अन्नपूर्णा और अग्नि देव का स्थान माना जाता है, जहां से पूरे परिवार को सेहत और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. अग्नि का स्वभाव हर चीज को तीव्र करना यानी बढ़ाना होता है. जब दवाइयां रसोई में या चूल्हे के आसपास रखी जाती हैं, तो बीमारी घटने के बजाय और ज्यादा बढ़ने लगती है.

अन्नपूर्णा का दोष: रसोई में बीमारी की दवाएं रखने का सीधा मतलब है कि आप अनजाने में बीमारी को अपने भोजन का हिस्सा बना रहे हैं. इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहने लगता है, और एक बीमारी ठीक होने से पहले ही दूसरी शुरू हो जाती है.

इन 2 जगहों पर भी दवा रखना है नुकसानदेह

रसोई के अलावा दो और ऐसी जगहें हैं जहाँ लोग अक्सर दवाएं रखते हैं, जो वास्तु के लिहाज से बिल्कुल गलत हैं:

डाइनिंग टेबल पर: डाइनिंग टेबल के बीचों-बीच दवाइयां सजाकर रखने से भोजन करते समय पूरे परिवार का ध्यान बीमारी पर केंद्रित रहता है. इससे भोजन से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है.

बेड के सिरहाने या तकिए के नीचे: सोते समय सिर के पास दवाइयां रखने से राहु दोष बढ़ता है. इससे व्यक्ति को मानसिक तनाव, घबराहट और अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या होने लगती है.

कहाँ रखें दवाइयां ताकि जल्दी मिले बीमारी से छुटकारा?

अगर आप चाहते हैं कि दवाएं शरीर पर जल्दी असर करें. आपका मेडिकल का खर्च कम हो, तो इन बातों का ध्यान रखें:

उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा (North-East): घर के कमरे की उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा को आरोग्य और देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि की दिशा माना जाता है. इस कोने में साफ-सफाई के साथ दवाएं रखने से मरीज जल्दी ठीक होता है.

नजरों से छुपाकर रखें: दवाओं को कभी भी खुले में टेबल या शेल्फ पर बिखेर कर ना रखें. इन्हें हमेशा किसी दराज या अलमारी के अंदर बंद करके रखें, ताकि घर में आने-जाने वाले लोगों की नजर इन पर बार-बार न पड़े.

रसोई में रोटियां गिनकर क्यों नहीं बनानी चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
हमारे भारतीय समाज में रसोई घर को सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर की खुशहाली और बरकत का केंद्र माना जाता है. अक्सर आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि रसोई में रोटियां गिनकर नहीं बनानी चाहिए. कुछ लोग इसे केवल एक पुरानी सोच या अंधविश्वास मानकर टाल देते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे आज भी पूरी शिद्दत से निभाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटियां गिनकर बनाने की मनाही के पीछे सिर्फ पौराणिक मान्यताएं या वास्तु शास्त्र ही नहीं, बल्कि एक गहरा व्यावहारिक और स्वास्थ्य से जुड़ा तर्क भी है? आइए जानते हैं कि रोटियां गिनकर बनाना आपकी सेहत, रिश्तों और घर की समृद्धि को किस तरह प्रभावित करता है.

वास्तु शास्त्र का दृष्टिकोण

बरकत की कमी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम रोटियां गिनकर बनाते हैं, तो हम अनजाने में अपने घर की बरकत को सीमित कर देते हैं. भोजन को मां अन्नपूर्णा का रूप माना जाता है, और उसे तौलना या गिनना उनका अनादर माना जाता है.

ग्रहों का प्रभाव:

राहु का दोष

रसोई को मंगल का स्थान माना जाता है. मान्यता है कि गिन-गिनकर रोटियां बनाने से कुंडली में राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है, जिससे घर में मानसिक तनाव और बिना वजह के खर्चे बढ़ते हैं.

मेहमान का सत्कार

सनातन परंपरा में अतिथि देवो भव की भावना है. अगर रोटियां बिल्कुल नाप-तोलकर बनाई जाएं और अचानक कोई मेहमान आ जाए, तो उसे सम्मानपूर्वक भोजन नहीं कराया जा सकता, जिससे बुध और गुरु ग्रह कमजोर होते हैं.

वैज्ञानिक कारण (Scientific Reasons)

भूख और संतुष्टि का नियम

इंसान की भूख हर दिन एक जैसी नहीं होती. कभी काम के तनाव में भूख कम लगती है, तो कभी स्वाद या ज्यादा शारीरिक श्रम के कारण व्यक्ति एक-दो रोटी ज्यादा खा लेता है. अगर घर में सख्त गिनती से रोटियां बनेंगी, तो परिवार के किसी सदस्य को अपनी भूख मारनी पड़ सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है.

सकारात्मक ऊर्जा की कमी

जो महिला या खाना बनाने वाला व्यक्ति लगातार गिन-गिनकर रोटियां बनाता है, उसकी मानसिकता सीमित या कंजूसी वाली होने लगती है. इसका सीधा असर भोजन के स्वाद और रसोई के माहौल (Vibe) पर पड़ता है.

वास्तु के अनुसार कितनी रोटियां ज्यादा बनाएं?

पहली रोटी (गाय के लिए): पहली रोटी हमेशा गाय के लिए निकालनी चाहिए, इससे घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

आखिरी रोटी (कुत्ते के लिए): रसोई में बनने वाली अंतिम रोटी कुत्ते के लिए होनी चाहिए, जिससे राहु, केतु और शनि शांत रहते हैं.

अतिरिक्त रोटियां: 2-3 रोटियां हमेशा अतिरिक्त होनी चाहिए ताकि कोई भूखा जीव, पक्षी या अचानक आया मेहमान खाली हाथ न लौटे.

शिव पुराण में कलयुग का वर्णन, जानें कैसा होगा मानव जीवन का स्वरूप
जैसे जन्म के बाद मृत्यु निश्चित है, वैसे ही युगों का परिवर्तन भी अटल सत्य है. हिंदू धर्म ग्रंथों में समय को चार युगों में विभाजित किया गया है सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलयुग. वर्तमान समय में हम कलयुग में जी रहे हैं. हमारे शास्त्रों में पहले ही बताया गया है कि कलियुग में मानव जीवन कैसा होगा. तो आइए जानते हैं कि शिव पुराण के अनुसार कलयुग का स्वरूप कैसा बताया गया है.

कलयुग के बारे में क्या कहता है शिवपुराण

शिवपुराण में कलयुग का विस्तृत वर्णन मुख्य रूप से विद्येश्वर संहिता के पहले और दूसरे अध्याय में मिलता है. इसमें सूत जी और ऋषियों के संवाद के माध्यम से कलयुग की शुरुआत और उसके अंत के बारे में विस्तार से बताया गया है.

शिव पुराण के अनुसार, घोर कलयुग आने पर मनुष्य पुण्य कर्मों से दूर हो जाएगा और दुराचार में फंस जाएगा. लोग सत्य बोलने से मुंह मोड़ लेंगे. दूसरों की निंदा करने में लगे रहेंगे. पराए धन को हड़पने की इच्छा बढ़ेगी. मन पराई स्त्रियों में आसक्त रहेगा. लोग हिंसक प्रवृत्ति के हो जाएंगे और अपने शरीर को ही आत्मा मानने लगेंगे. मनुष्य नास्तिक, गुणहीन और पशु बुद्धि वाला हो जाएगा. माता-पिता के प्रति द्वेष बढ़ेगा. ब्राह्मण लोभ के कारण अपने धर्म से भटक जाएंगे और वेदों का ज्ञान बेचकर जीविका चलाएंगे. विद्या का उपयोग केवल धन कमाने के लिए किया जाएगा और लोग अहंकार में डूबे रहेंगे.

वर्गों का होगा नाश

शिवपुराण के मुताबिक, क्षत्रिय वर्ग भी अपने धर्म का त्याग कर देगा. उनमें शौर्य का अभाव होगा और वे गलत तरीकों से जीविका कमाएंगे. वैश्य वर्ग भी धर्म से भटक जाएगा और केवल धन कमाने पर ध्यान देगा, यहां तक कि व्यापार में भी धोखाधड़ी करेगा. शूद्र वर्ग अपने कर्म छोड़कर दूसरों के आचरण अपनाने लगेगा और बाहरी दिखावे में लगा रहेगा. समाज में हर व्यक्ति अपने धर्म और कर्तव्यों से भटक जाएगा. लोग कुटिल, स्वार्थी और दूसरों की निंदा करने वाले होंगे. यदि कोई धनवान होगा तो कुकर्मों में लिप्त रहेगा और विद्वान होने पर भी केवल वाद-विवाद में उलझा रहेगा.

कलयुग में स्त्रियों का क्या होगा?

कलयुग की स्त्रियों के बारे में भी बताया गया है कि वे सदाचार से दूर हो जाएंगी, पति का अपमान करेंगी और सास-ससुर का आदर नहीं करेंगी. वे अनुशासनहीन होंगी और पारिवारिक मूल्यों से दूर होती जाएंगी. आज के समय में हम देखते हैं कि शिव पुराण में कही गई कई बातें वास्तविकता में घटित होती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, कलयुग के अभी केवल लगभग 5000 वर्ष ही बीते हैं और इसके समाप्त होने में अभी लाखों वर्ष बाकी हैं.