Home विदेश Nvidia CEO पर चीन के हनीट्रैप का शक! ट्रंप ने जेनसन हुआंग...

Nvidia CEO पर चीन के हनीट्रैप का शक! ट्रंप ने जेनसन हुआंग से फोन पर पूछा बड़ा सवाल

8
0

वाशिंगटन

एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) के अफेयर की खबर के बाद कंपनी को आर्थिक तौर पर बड़ा नुकसान हुआ है. सोमवार को एनवीडिया के शेयरों में 4.3% की गिरावट आई, जिससे एक ही दिन में कंपनी का मार्केट कैप लगभग 190 अरब डॉलर घट गया. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जेनसन हुआंग के बचाव में उतर आए हैं. लेकिन ट्रंप के बयान के बावजूद एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 

दरअसल, पूरी स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग पर सिंगापुर की क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी 'मेगास्पीड' की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग के साथ अफेयर खबरें सामने आईं. इस अफेयर को राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों को लेकर सवाल उठने लगे. तमाम रिपोर्ट्स में एलिस हुआंग को चीनी जासूस बताया जा रहा है। 

डोनाल्ड ट्रंप समर्थन में उतरे  
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फोन पर जेनसन हुआंग से बात की है और उन्हें उन पर पूरा भरोसा है. ट्रंप ने हुआंग को एक सम्मानित व्यक्ति बताया और कहा कि हुआंग को एलिस हुआंग के किसी संदिग्ध चीनी जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी. इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि एफबीआई (FBI) इस मामले की जांच कर रही है. ट्रंप की मानें तो हुआंग सभी बातों से अनजान थे। 

अमेरिकी कांग्रेस की तीन हाउस समितियों के अध्यक्षों ने जेनसन हुआंग को 18 नवंबर को एक बंद कमरे में ब्रीफिंग के लिए बुलाया है, ताकि सुरक्षा उपायों और एलिस हुआंग के साथ उनके संबंधों पर जवाब लिया जा सके. दूसरी ओर शेयरधारकों ने सैन जोस (कैलिफोर्निया) की संघीय अदालत में एनवीडिया और हुआंग के खिलाफ याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि कंपनी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिमों की जानकारी निवेशकों से छिपाई। 

अफेयर की खबर से एनवीडिया को भारी नुकसान
अमेरिकी अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड ने अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों का उल्लंघन कर चीन को एनवीडिया के एडवांस्ड एआई (AI) चिप्स पहुंचाने में मदद की थी. 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि एलिस हुआंग ने बीजिंग के लिए खुफिया जानकारी जुटाई थी। 

वहीं एनवीडिया के बोर्ड ने कहा है कि स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे लगे कि कंपनी के रहस्य या राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हुआ है। 

इस बीच जेनसन हुआंग ने अपने कर्मचारियों को संदेश भेजकर निजी जीवन में हुई गलती के लिए जिम्मेदारी ली है और जांच में पूर्ण सहयोग का वादा किया है. साथ ही जेनसेन हुआंग ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी है, उन्होंने यह भी कहा कि वह कंपनी और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। 

इस बीच सोमवार को जहां फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स में 6.9% की बड़ी उछाल देखी गई, वहीं चिप सेक्टर की शीर्ष कंपनी एनवीडिया के शेयर गिरकर $178.67 पर बंद हुए। 

हनीट्रैप और अरबों की AI चिप्स…Nvidia CEO से चीन को क्या चाहिए था

अमेरिका की कंपनी एनविडिया के CEO ने अपने सभी कर्मचारियों को संदेश लिखा कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ धोखा किया और वो शर्मसार हैं कि उन्होंने किसी और महिला के साथ संबंध बनाए. ख़बर ये आई थी कि जिस महिला से उनके संबंध थे वो चीन की जासूस थी, तो अपनी कंपनी के लोगों को संदेश लिख कर उन्होंने इस बात की एक तरह से पुष्टि कर दी कि उनके उस महिला के साथ संबंध तो थे। 

तो ये इतनी बड़ी ख़बर क्यों थी कि पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया? उनकी कंपनी के शेयर गिर गए वहां तक तो बात समझ में आती है लेकिन चीन पर जो ये इस तरह से जासूसी करवाने का आरोप लगा वो चीन अगर करवा रहा था तो क्यों करवा रहा था? वो कोई अमेरिका की सेना के अधिकारी तो हैं नहीं, कोई सरकारी अफ़सर तो हैं नहीं. तो ऐसे कौन-से राज़ थे जो वो दे सकते थे और वो चीन को चाहिए होंगे? एक टेक कंपनी के CEO ही तो हैं. तो ये समझने वाली बात है कि दुनिया में ताक़त की लड़ाई अब कैसे लड़ी जा रही है. तो क्या है कि पहले देशों की ताक़त इससे तय होती थी कि किसके पास कितने ख़तरनाक हथियार हैं, या किसके पास कितने परमाणु बम हैं, या किसके पास कितना तेल है, या सोना है या कोई और ऐसी चीज़ है. अब जो दुनिया बनती जा रही है वो बनती जा रही है AI की, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की. AI का मतलब ऐसा कंप्यूटर सिस्टम समझ लीजिये जो इंसान की तरह सीख सकता है, इंसान की तरह सोच सकता है और उसी हिसाब से फिर इंसान की तरह काम कर सकता है। 

एआई से ही तय होगा भविष्य
तो अब तक कंप्यूटर क्या होते थे कि वो बहुत तेज़ी से गुणा भाग कर के काम को आसान बना देते थे. लेकिन वो करते वही थे जो इंसान ऑर्डर करता था. कंप्यूटर सोचते नहीं थे. इंटेलिजेंट नहीं होते थे. लेकिन अब आ चुका है AI, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस. हैं तो दोनों ही मशीनें हीं. अब तक के कंप्यूटर भी मशीन ही थे, और AI वाले भी मशीन ही हैं. लेकिन अब तक किसी इंसान को कंप्यूटर का पूरा प्रोग्राम लिख कर बनाना होता था, हर क़दम का निर्देश तय करना होता है. जैसे कि अगर ये बटन दबाओ तो ये करना होगा, ये नंबर जोड़ो तो ये रिज़ल्ट निकलेगा वगैरह. कंप्यूटर ठीक वही करता है जो उसे बताया गया है. उसको फॉर्मुला बता दिया गया है वो हिसाब लगा लेता है, जैसे कि बैंक में पैसा ट्रांसफर कैसे करना है उसके क़दम उसके अंदर फ़ीड कर दिये गए हैं वो उस हिसाब से कर देता है. कोई कंप्यूटर गेम है अगर तो उसमें उसको पता है कि खिलाड़ी ने अगर ये क़दम उठाया तो गेम में ये हो जाएगा, वो क़दम उठाया तो वो हो जाएगा. अगर कुछ ऐसा हो जाए जिसके नियम उसके प्रोग्राम में लिखे नहीं हैं तो वो वहीं रुक जाता है, या ग़लत जवाब देता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here