Home छत्तीसगढ़ त्योहारी सीजन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन, बिलासपुर में 19...

त्योहारी सीजन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन, बिलासपुर में 19 जगह जांच; 117 KG मिठाई नष्ट

46
0

बिलासपुर.

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व लोगों की सुरक्षा को देखते हुए फूड एंड ड्रग विभाग ने 1 हफ्ते में 19 जगहों पर छापा मार कार्रवाई की है. 7 दिनों में 15 विधिक तथा 4 निगरानी नमूने लिया गया है. दुकानों से 117 किलो मिठाई नष्ट किया गया है.

त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बने खाबो बने रहिबो अभियान चलाया है. विभाग ने फर्म का लाइसेंस तथा पंजीयन निलंबित किया है. विभाग ने मेसर्स श्रीराम स्वीट्स, नगपुरा, सिरगिट्टी में गंदगी के बीच बन रहे खाद्य पदार्थों को देख लाइसेंस निलंबित किया था. साथ ही मेसर्स प्रबल फूड प्रोडक्ट, दुमानी, मस्तूरी का पंजीयन निलंबित कर फर्म में ताला गया था. साथ ही मेसर्स पवन ट्रेडर्स, व्यापार विहार से 102 किलो बर्फी-मिक्स जब्त कर प्रकरण बनाया गया, मेसर्स श्रीराम स्वीट्स 15 किलो बर्फी नष्ट कराई गई.

मेसर्स कमलेश जनरल स्टोर, रानीगांव से शिव गंगा नमकीन का नमूना लिया गया है. अभियान अवधि में 14 अगस्त को मेसर्स मद्रासी रेस्टोरेंट, का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है. विभाग की निगरानी लगातार बनी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here