Home राज्य कोयला माफियाओं पर ईडी की कार्रवाई, धनबाद में कई जगहों पर छापे...

कोयला माफियाओं पर ईडी की कार्रवाई, धनबाद में कई जगहों पर छापे जारी

56
0

रांची
अवैध कोयला खनन के विरुद्ध मंगलवार की सुबह धनबाद में ईडी ने बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान शुरू की है। बड़े कोयला माफिया एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों से जुड़े सभी 25 ठिकानों पर ईडी ने तलाशी अभियान शुरू की है।

पूरा मामला अवैध कोयला खनन व परिवहन से जुड़ा हुआ है। छापामारी अभी शुरू ही हुई है।  ईडी के अधिकारियों की 25 अलग-अलग टीमें एक साथ सभी ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।

भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की
गौरतलब है कि कोयला घोटाले के इस मामले में ईडी ने चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इनफॉरमेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज कर पूरे मामले में जांच शुरू की थी।

जांच एजेंसी को सूचना है कि लव सिंह व उसके सहयोगियों ने अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन व भंडारण से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है। ईडी की छानबीन जारी है।

गत वर्ष छापेमारी में मिले थे दो करोड़ से अधिक नकदी
गत वर्ष 21 नवंबर 2025 को ईडी ने एलबी सिंह व उनके सहयोगियों के धनबाद और दुमका स्थित करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी को डेढ़ सौ से अधिक जमीन के दस्तावेज और दो करोड़ 20 लाख रुपये नगदी मिले थे। ईडी को छानबीन में अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित साक्ष्य मिले थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here