Home राज्य रांची में 30 नवंबर को होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच, Toss...

रांची में 30 नवंबर को होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच, Toss आधे घंटे पहले

37
0

रांची

झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

रात करीब दस बजे तक मैच खत्म हो जाएगा
सीरीज में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। टीम के प्लेयर्स रांची पहुंचना शुरू हो गए हैं। विराट कोहली भी रांची पहुंच चुके हैं। पहला मैच रांची में है और इसके बाद दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जो 6 दिसंबर को होगा। सभी तीन मैच दोपहर में डेढ़ बजे से खेले जाएंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक एक बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। मैच चूंकि 50 ओवर का होगा, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि रात करीब दस बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा।

जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है
भारत और साउथ अफ्रीका का पहला ODI मुकाबला भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से इस मैच को लाइव देख सकते हैं। जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है। टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री डिश वाले यूजर्स फ्री में मैच का आनन्द उठा सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here