Home राज्य शिबू सोरेन के दशकर्म की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 15 अगस्त को...

शिबू सोरेन के दशकर्म की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 15 अगस्त को होगा आयोजन

105
0

रांची

दिशोम गुरु शिबू सोरेन मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हुए। बीते गुरुवार को उनका तीन कर्म का कार्यक्रम पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को एकादशा संस्कार (11वां) संपन्न किया जाएगा।

बीते गुरुवार को समाज के ठाकुर द्वारा परंपरा अनुसार घाट पर तीन कर्म की विधियां संपन्न कराई गईं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन को परंपरा अनुसार दातुन, पानी और अरवा चावल अर्पित किया। 10 अगस्त को स्वर्गीय गुरुजी के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का छुतका मिटाया जाएगा। वहीं, शिबू सोरेन के दशकर्म यानी 15 अगस्त को देशभर से गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
 
इसके चलते शिबू सोरेन के निवास स्थल के पास बड़े पंडाल लगाए जा रहे हैं। तालाब की सफाई, पार्किंग की व्यवस्था और आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here