Home राज्य भीषण सड़क दुर्घटना में तीन छात्र दम तोड़ बैठे, दो की हालत...

भीषण सड़क दुर्घटना में तीन छात्र दम तोड़ बैठे, दो की हालत नाजुक

117
0

लखीसराय

बिहार में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लखीसराय-जमुई सीमा पर स्थित नोनगढ चेक पोस्ट के पास की है। सभी शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। सभी छात्र थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर ऑटो से अपने अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घायल छात्रों को पटना रेफर किया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों की पहचान समस्तीपुर निवासी पंकज कुमार, सरोज कुमार तथा नालंदा के चंडी निवासी साहिल कुमार के रूप में की गई है, जबकि सिवान जिला के अंकित गुप्ता और अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता भाई कि सभी छात्र शिवसोना इंजीनियरिंग कालेज मे थर्ड सेमस्टर के छात्र थे।बुधवार को परीक्षा खत्म होने के बाद ऑटो पर सवार होकर आज सवेरे अपने घर जाने के लिए सीएनजी ऑटो पर सवार होकर ट्रेन पकड़ने के लिए लखीसराय जा रहे थे। तभी लखीसराय-जमुई सीमा पर स्थित नोनगढ चेक पोस्ट के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन इंजीनियरिंग छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और आननफानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही तेतरहाट और जमुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया है। वही शिवसोना इंजीनियरिंग कालेज के प्रार्चाय और काफी संख्या मे घटनास्थल पर पहुँच गये हैं। सीमावर्ती इलाका होने के कारण जमुई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई ले गई है। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here