Home राज्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड पहुंचेंगी, शामिल होंगी इन अहम...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड पहुंचेंगी, शामिल होंगी इन अहम आयोजनों में

55
0

रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से एक अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर देवघर, रांची और धनबाद पहुंच रही हैं। इस दौरान देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं धनबाद में आइआइटी (आइएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियों को लेकर बीते मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक-चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। सावन माह में देवघर में श्रद्धालुओं के कांवरिया पथ को बिना बाधित किये राष्ट्रपति को एयरपोर्ट से एम्स तक ले जाने के लिए अलग मार्ग तय किया गया।

बताते चलें कि इसके पहले 10-11 जून को राष्ट्रपति का झारखंड दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था। उस समय तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने उनके झारखंड प्रवास को यादगार बनाने पर बल दिया था। 31 जुलाई से 1 अगस्त तक राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व के दौरे के दौरान दिये गये निर्देश इस बार भी यथावत रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here