Home राज्य गठबंधन की जो सबसे बड़ी पार्टी है, सीएम उम्मीदवार भी उसी का...

गठबंधन की जो सबसे बड़ी पार्टी है, सीएम उम्मीदवार भी उसी का होगा : कन्हैया कुमार

89
0

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए इंडिया गठबंधन से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसकी अब तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पार्टी ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा भले ही बता दिया है लेकिन अब तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम या कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की ओर से इसकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, कांग्रेस के चर्चित नेता कन्हैया कुमार ने इंडिया गठबंधन के सीएम फेस के बारे में स्पष्ट बता दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्य चेहरे के रूप में लेकर कोई भ्रम या विवाद नहीं है। गठबंधन की जो सबसे बड़ी पार्टी है, सीएम उम्मीदवार भी उसी का होगा।

जनता का ध्यान भटकाना चाहते सत्ता पक्ष के लोग
कन्हैया कुमार ने कहा राजद बड़ी पार्टी है, उनके पास अधिक विधायक हैं। वह महागठबंधन को नेतृत्व प्रदान करती है। उनके पास विपक्ष के नेता का पद है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग जानबूझकर सीएम फेस के नाम पर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़कर इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के मामले को उठाकर ध्यान भटकाने की साजिश रच रहे हैं। जैसे ही भाजपा को मौका मिलेगा, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाकर अपने नेता को बिहार में स्थापित करेगी।

संविधान विरोधी लोगों को जनता पसंद नहीं करती है जनता
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव चाहती है। वह एनडीए सरकार के छल को समझ चुकी है। संविधान विरोधी लोगों को जनता पसंद नहीं करती है। भाजपा ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी मुद्दा नहीं बना रही है क्योंकि उसे पता है कि बिहार के लोग इसे नकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here