Home ट्रेंडिंग कम दाम में तगड़े फीचर्स साथ लॉन्च होगा TECNO Pova 7 Series

कम दाम में तगड़े फीचर्स साथ लॉन्च होगा TECNO Pova 7 Series

146
0

नई दिल्ली

TECNO Pova 7 Series की लॉन्च डेट आ गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही सीरीज की लॉन्चिंग को टीज कर दिया था। इसमें स्मार्टफोन की झलक देखने को मिल रही है। सीरीज अगले महीने यानी जुलाई, 2025 की शुरुआत में लॉन्च होगी। अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि सीरीज के तहत कितने स्मार्टफोन्स आएंगे। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि सीरीज में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं, जिसमें एक प्रो और अल्ट्रा हैंडसेट शामिल होगा। इस सीरीज के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर पेज लाइव कर दिया गया है। पेज पर सीरीज से संबंधित कई जानकारियां दी गई हैं। आइये, जानते हैं।

TECNO Pova 7 Series की लॉन्च डेट हो गई अनाउंस
TECNO Pova 7 Series भारत में 4 जुलाई, 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। स्मार्टफोन की बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन्स POVA 7 5G, POVA 7 Pro 5G और POVA 7 Ultra 5G लाए जाएंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। फ्लिपकार्ट पेज पर इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि टेक्नो आगे आने वाले समय में सीरीज की अन्य डिटेल शेयर करेगा। स्मार्टफोन की सेल डेट और डिस्काउंट ऑफर के बारे में भी अभी कुछ पता नहीं चला है।

सीरीज के लीक स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो सीरीज 5जी सपोर्ट के साथ आएगी। फोटो से पता लग रहा है कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि, अन्य डिटेल अभी सामने नहीं आई है। ऐसी खबरें हैं कि फोन के पीछे कैमरा डेको के चारों ओर एक एलईडी लाइट पट्टी होगी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि POVA 7 सीरीज़ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आएगी। TECNO POVA 7 सीरीज़ के भारत में इस अप्रैल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है, और हमें आने वाले दिनों में सटीक लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में पता चल जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि POVA 7 सीरीज हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आएगी। फोन में अच्छा कैमरा सेटअप मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here