Home राज्य बोकारो में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगे थे 14 लाख 73...

बोकारो में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगे थे 14 लाख 73 हजार, इंदौर से तीन आरोपी गिरफ्तार

76
0

बोकारो

झारखंड में बोकारो जिले की साइबर थाना पुलिस ने ठगी के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय बोकारो साइबर थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बोकारो पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर के साइबर गिरोह के तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से नोट काउंटिंग मशीन, 16 एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड ,तीन मोबाइल फोन तथा 14 लाख 33 हजार 80 रुपया बरामद किया है। सिंह ने बताया कि बोकारो साइबर थाना में एक अप्रैल 2024 को उत्तम कुमार सिन्हा ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 14 लाख 73 हजार के ठगी का मामला दर्ज कराया था। साइबर थाने की पुलिस ने जाल विछाया और साइबर अपराध के गिरोह मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी गौरव जूनी उर्फ गौरव पांचाल, निहाल सोनोने तथा पारस मरम्मत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक रजिस्टर बरामद किया है, जिससे पता चला कि साइबर अपराधियों ने अपना शिकार फांसने के लिए फर्जी कॉल सेंटर भी खोल रखा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here