Home राज्य सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पिकअप वैन ने मारी जोरदार टक्कर,...

सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पिकअप वैन ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

79
0

रांची

झारखंड में रांची में एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर चौक का है। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर से आ रही एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पिकअप वैन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान बख्तियारपुर निवासी के रूप में की गई है।

पिकअप वैन पर से अमूल दूध लिखा हुआ है। पुलिस ने पिकअप वैन और ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में अनुमान है कि चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here