Home राज्य दामोदर नदी में नहाने गए 2 चचेरे भाईयों की डूबे से मौत

दामोदर नदी में नहाने गए 2 चचेरे भाईयों की डूबे से मौत

80
0

धनबाद

झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सीता नाला अमलाबाद घाट का है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार दोपहर को 5 युवक नदी में स्नान करने मोहलबनी घाट पहुंचे थे। इस दौरान पांचों युवक एक भंवर में फंस गए और डूबने लगे। स्थानीय युवक ने दिवास, सुमित और प्रोमित को बाहर निकाल लिया, लेकिन अविनाश और शिवम को बाहर निकालने में वह असफल हो गया। अविनाश और शिवम गहरे पानी में समा गए। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।

परिजनों के मुताबिक अविनाश मेडिकल कॉलेज, वाराणसी में द्वितीय वर्ष का छात्र था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। अविनाश का चचेरा भाई शिवम मल्लिक झारखंड पब्लिक स्कूल, बलियापुर का इंटरमीडिएट का छात्र था। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here