Home राज्य पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, बिहार के भागलपुर आरोपी...

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, बिहार के भागलपुर आरोपी गिरफ्तार

84
0

पटना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के दो दिवसीय दौरे में उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिहार के भागलपुर जिले से 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान में बताया गया कि आरोपी को गुरुवार शाम को सुलतानगंज पुलिस थाना क्षेत्र में महेशी गांव से गिरफ्तार किया गया।

‘व्हाट्सऐप' के जरिए किया गया था कॉल
प्रधानमंत्री बिहार के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंचे थे। पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘भागलपुर से सुरक्षा एजेंसियों को ‘व्हाट्सऐप' के जरिए एक कॉल किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री को उनकी बिहार यात्रा के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी। गुरुवार को आए धमकी भरे इस कॉल के बारे में भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सूचित किया गया और मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई।'' प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह कॉल 71 वर्षीय मंटू चौधरी के मोबाइल फोन नंबर से की गई थी।

भागलपुर पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘विस्तृत तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ करने के बाद टीम ने पाया कि आरोपी समीर रंजन ने ‘वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क' (वीपीएन) का उपयोग करके चौधरी के मोबाइल नंबर से ‘व्हाट्सऐप कॉल' किया था।'' इसमें कहा गया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने चौधरी को परेशानी में डालने के लिए कॉल किया था क्योंकि उनके बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। बयान में कहा गया, ‘‘आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया है।' इसमें बताया गया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here