Home राज्य शादी का खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 30...

शादी का खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 30 लोग, जाना पड़ा अस्पताल

109
0

 पटना

पटना के पालीगंज में फूड प्वाइजनिंग के कारण 30 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला सिगोड़ी थाने के करहरा गांव हुई। रविवार देर रात शादी समारोह में भोजन करने के बाद दोनों पक्ष के लगभग तीस से अधिक लोग बीमार पड़ गए। सभी को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग शादी में परोसे गए खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
अस्पताल में इलाज करा रहे बारात पार्टी में शामिल चकिया निवासी विमल यादव ने बताया कि पालीगंज थाने के चकिया गांव निवासी अजय यादव के भाई उदय यादव की बारात सिंगोड़ी थाने के करहरा गांव निवासी सुरेश यादव के यहां आई थी। दरवाजा लगने के बाद बाराती और घराती के लोग भोजन करने लगे। भोजन करने के कुछ ही घंटे बाद एक के बाद एक कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पहले तो लोगों को ग्रामीण चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। लेकिन जब उन्हें संभालना मुश्किल हो गया तब सभी को अनुमंडल अस्पताल पालीगंज में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए
अस्पताल में इलाज कराने वालों में सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विकाश कुमार, आदित्य कुमार, अमन कुमार, विशाल कुमार, सुमन कुमार, सोनू कुमार, दिनेश कुमार सहित तीस लोग शामिल हैं। इस मामले में डॉक्टर कुमार संभव प्रकाश ने बताया कि अस्पताल में इलाजरत सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी की स्थिति स्थिर है। बकौल डॉक्टर जल्द ही सभी अस्पताल से छूट्टी दे दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here