Home राज्य सरसों की फसल काटने को लेकर हुआ विवाद, चली गोली, चार लोग...

सरसों की फसल काटने को लेकर हुआ विवाद, चली गोली, चार लोग घायल

75
0

खगड़िया

खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित रहीमपुर नयाटोला दियारा में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक दोनो पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। इसकी गुंज से पूरा दियारा गूंज गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पक्ष के दो लोगों को गोली लगी है। इनकी पहचान रहीमपुर नयाटोला निवासी सुनील राय के पुत्र सुरेश कुमार और अनिल राय के पुत्र मनीष कुमार के रुप में हुई है। दूसरे पक्ष से भी दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इनपर धारदार हथियार से हमला किया गया। सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में किया जा रहा है। दूसरे पक्ष से घायल अनिल चौधरी के पुत्र छोटेलाल चौधरी बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरु कर दी है।

घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने 22 कट्ठे खेत में सरसों की फसल काटने अपने परिजनों के साथ गया था। जहां पर उसी गांव के अनिल चौधरी ने फसल काटने का विरोध शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी नोकझोंक के बीच दोनों पक्षों के बीच करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई। जिसके बाद दियारा रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। लोगों का कहना है कि गोलियों के बीच लोग एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने लगे। मुफ्फसिल थानेदार ने बताया कि घटना के बाद एक को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पहले भी खूनी संघर्ष देख चुका है रहीमपुर नयाटोला
गौरतलब है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का रहीमपुर नयाटोला दियारा इलाका का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आए दिन भूमि विवाद को लेकर इस इलाके में गोलीबारी की घटना घटित होती रहती है। जिसमें कई लोगों के जान भी जा चुके हैं। बताया जाता है कि यहां के खेतों पर कब्जे को लेकर अक्सर खूनी संघर्ष होता है। जिसमें बर्चस्व की लड़ाई होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here