राज्य

कांग्रेस का रही ईडी कार्रवाई पर बीजेपी को घेरने की तैयारी

जयपुर.

प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस लगातार घोषणाएं करती जा रही है। अब इन घोषणाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए सातों संभागों में यात्राएं शुरू की जाएगी। शुक्रवार को कांग्रेस वार रूम में हुई कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया कि प्रदेश के सातों संभागों की हर विधानसभा में बस से यात्राएं निकाली जाएंगी। बैठक में सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक, हर यात्रा के साथ कांग्रेस का कम से कम एक बड़ा नेता जुड़ेगा। यात्रा की तारीख जल्द घोषित कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा भी प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल चुकी है। लेकिन यह यात्रा पार्टी में गुटबाजी के चलते विवादों में ज्यादा रही। वहीं, सीएम अशोक गहलोत भी ईआरसीपी और विजन 2030 को लेकर जो यात्रा निकालने वाले थे। वह भी एन वक्त पर स्थगित कर दी गई। प्लान के मुकाबले गहलोत को 42 विधानसभाओं में यात्रा निकालनी थी। यात्रा का रूट चार्ट भी तैयार हो गया था। लेकिन बाद में योजना पर ब्रेक लग गए। इसके बाद कुछ जगहों पर सांकेतिक यात्राएं जरूर निकाली गई।

डोटासरा बोले हर विधानसभा से निकलेगी यात्रा
गुरुवार को ईडी की कार्रवाई का सामना कर चुके गोविंद सिहं डोटासरा ने बताया कि हर संभाग में आने वाली विधानसभाओं से यह यात्रा निकलेगी। इसके लिए संभाग प्रभारी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन यात्राओं में घर-घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं का प्रचार करेंगे साथ ही भाजपा को एक्सपोज भी करेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है। कांग्रेस अब तीन सूचियां जारी कर 95 प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। टिकट जारी करने के साथ ही सीएम अशोक गहलोत 7 बड़ी गारंटियों का ऐलान भी कर चुके हैं। इनमें महिलाओं को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, सरकारी कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों को लैपटॉप, पशुपालकों से गौबर की खरीद, ओल्प पेंशन स्कीम तथा आपदा राहत में 15 लाख का बीमा कवर शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button