भोपालमध्य प्रदेश

230 विधानसभाओं में तैयारियों की समीक्षा करेंगे शाह , नाथ को घेरने जाएंगे छिंदवाड़ा

भोपाल

करीब एक महीने बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर मध्य प्रदेश के चुनाव में सक्रिय होने जा रहे हैं। वे शनिवार से तीन दिन तक प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान वे दस संभाग की बैठक लेकर सभी  विधानसभा सीटों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग संभागों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। अपने तीन दिनी दौर के पहले ही दिन वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जिले छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में सभा भी करेंगे। अमित शाह 28-29 और 30 अक्टूबर तीन दिन यहां रहेंगे,  3 दिन में मध्य प्रदेश के 10 संभागों का दौरा कर सभी 230 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे, अमित शाह उज्जैन में भी महाकाल के दर्शन और फिर रोड शो करेंगे।

28 अक्टूबर
जबलपुर में संभाग की बैठक करेंगे। इसमें 38 विधानसभा आती हैं, इसके बाद वे  छिंदवाडा की जुन्नारदेव सीट में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात में वे भोपाल जाएंगे और यहां पर वे भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इन दोनों संभाग को मिला कर 36 विधानसभा आती हैं। इसके साथ ही वे भोपाल के स्थानीय नेताओं से संवाद भी करेंगे।

29 अक्टूबर
खजुराहो में सागर संभाग की बैठक करेंगे, इसमें 26 विधानसभा क्षेत्र से आये कार्यकर्ता शामिल होंगे। यहां से वे रीवा जाएंगे, जहां पर वे रीवा और शहडोल संभाग की बैठक लेंगे। इसमें कुल 30 विधानसभा सीट आती हैं। यहां से वे उज्जैन जाएंग, जहां पर उज्जैन में महाकाल के दर्शन और रोड शो करेंगे। इसके बाद रात में ही 29 विधान सभा क्षेत्र वाले उज्जैन संभाग की बैठक करेंगे।

30 अक्टूबर
अमित शाह सुबह इंदौर संभाग की बैठक लेंगे इसमें 37 विधानसभा सीट के कार्यकर्ता होंगे। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंच कर ग्वालियर और चम्बल संभाग की बैठक करेंगे इसमें कुल 34 विधान सभा क्षेत्र आते हैं। ग्वालियर के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हो सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button