छत्तीसगढ़

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का हुआ शुभारंभ

कांकेर.
संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी ने रविवार की सुबह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय कांकेर में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ किया तथा सिकल सेल एनीमिया के 4 मरीजों को सिकल सेल जेनेटिक कार्ड का वितरण किया। इस अभियान के अन्तर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 209 लोगों की स्क्रीनिंग जांच की गई।

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा विशेष अभियान शिविरों में यह जांच सुविधा उपलब्ध होगी। वर्तमान में जिले में 77 सिकल सेल के रोगी हैं, जिनका उपचार जारी है। राज्य द्वारा प्राप्त लक्ष्य अनुसार 1394 लोगों को सिकल सेल कार्ड वितरण किया जायेगा। इस दौरान मेडिकल कॉलेज कांकेर के अधिष्ठाता डॉ. एमएल. गर्ग, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक मेडिकल कॉलेज कांकेर टीकू सिन्हा, डॉ. लोकेश देव, डॉ. केके ध्रुव, डॉ. ओपी. शंखवार, डॉ. अरविन्द कोर्राम एवं मेडिकल कॉलेज के स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button